भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला आज रामनगर में

250
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : शासकीय आईटीआई सतना एवं जिला रोजगार कार्यालय सतना द्वारा सुपरवाइजर पद की भर्ती के लिये सतना एवं मैहर जिले की समस्त शासकीय आईटीआई संस्थाओं में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 4 अक्टूबर 2024 तक सतना एवं मैहर जिले की शासकीय आईटीआई संस्थाओं में अलग-अलग तिथियों में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कर एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस सिंगरौली में सिक्योरिटी गार्ड/सुपरवाइजर पद के लिये योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 30 सितंबर को शासकीय आईटीआई रामनगर, 1 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई अमरपाटन, 3 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई मैहर, 4 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई सतना में प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आयु 19 से 40 वर्ष आयुवर्ग तथा 10वीं पास/फेल, 12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार आवेदक अपने मूल रिकार्ड के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए अनूप सिंह बैस मो. 7470803157 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper