भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एक महिला मरीज तड़पती मिली,
सी एम पोर्टल पर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग कुंभकर्णीय निंद्रा से जागी

219
Above News

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बताते चलें कि मनियर के विनय कुमार सिंह ने इसकी शिकायत फोन पर सीएमओ बलिया विजयकांत द्विवेदी को करना चाहा लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। उसके बाद व्हाट्सएप पर यह वीडियो भेजा गया तथा मरीज की इलाज करने की व्यवस्था की मांग की गई। फिर भी सीएमओ द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। तब जाकर सीएमओ बलिया को उन्होंने ट्वीट किया तथा जिला अधिकारी बलिया एवं मुख्यमंत्री को भी टैग किया गया।इसके बाद स्वास्थ्य महकमा की कुंभकरणीय निद्रा भंग हुई और हांफते भागते हुए मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी दिग्विजय कुमार सिकंदरपुर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर पहुंचे और आनन फानन में उन्होंने मरीज को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। सूत्रों की माने तो जब मरीज को भर्ती किया गया था। उसी समय मौके पर तैनात कर्मचारी को भी डॉक्टर दिग्विजय कुमार ने डांट लगाया कि ऐसे मरीजों को क्यों भर्ती कर लेते हो ‌।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper