भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्टेट विनर टीम के छात्रों ने कलेक्टर को सौंपी पर्यटन क्विज प्रतियोगिता की रनिंग ट्राफी

220
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता-2024 में सतना जिले को प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में रनिंग ट्राफी प्राप्त हुई है। स्टेट विनर विजय कॉन्वेंट हायर सेकेन्ड्री स्कूल उतैली के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, जिला क्विज मास्टर जय नारायण पांडेय, इंजीनियर मनोहर कुमार, विद्यालय के संचालक रमाशंकर पटेल, संदीप कुमार पांडेय, रमाकांत कुशवाहा, रचना पटेल उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सतना जिले को प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल बच्चो की तीन सदस्यीय टीम वर्षा अग्रवाल, अक्षत कुशवाहा एवं ईशू त्रिपाठी, विद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ एवं क्विज प्रतियोगिता की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper