भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

थाना मझगवां पुलिस ने पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

256
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : श्री आशुतोष गुप्ता पुलिस अधीक्षक सतना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री विक्रमसिंह कुशवाह के निर्देशन एवं श्री रोहित राठौर एसडीओंपी चित्रकूट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझगवां निरीक्षक आदित्य नारायण धुर्वे व उनकी टीम के द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपी को 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

घटना का मुख्य सारांश :- आवेदक पंकज कुशवाहा पिता राजकुमार कुशवाहा उम्र 25 साल निवासी चितहरा थाना मझगवां जिला सतना का जो NEWS HOUR न्यूज चैनल का पत्रकार है, दिनांक 29/09/24 को थाना आकर लिखित रिपोर्ट किया कि दिनांक 28/09/24 को मैं न्यूज ग्रुप मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझगवां एवं नारायण मेडिकल स्टोर के संबंध मे खबर चलाया था जो उक्त खबर चलाये जाने से आरोपी बालकृष्ण ऊर्फ बी0के0 पाण्डेय बौखलाकर दिनांक 29/09/24 को जब मैं तथा मेरा भाई ओम हरि केशव कुशवाहा अपने घर चितहरा से मझगवां बाजार स्थित दुकान आ रहे थे तभी समय करीबन 10.30 बजे सफी टोला मझगवां सतना चित्रकूट रोड मे पीछा करते हुए जान से मारने की नियत से पीछे से मेरे मोटरसाइकल मे ठोकर मार दिया जिससे आवेदक एवं उसके भाई को चोट आई थी रिपोर्ट पर धारा 109(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर अलग अलग टीम बनाकर लगातार आरोपी की पता तलाश की गई जो आरोपी को आज दिनांक 01/10/2024 को थाना मझगवां क्षेत्र अंतर्गत चकरा नाला कानपुर के पास से गिर0 कर घटना मे प्रयुक्त कार क्रमांक MP19ZF9713 को जप्त किया गया है।

गिरफतार आरोपी – बालकृष्ण ऊर्फ बी0के0 पाण्डेय पिता संतोष कुमार पाण्डेय उम्र 24 साल निवासी नई बस्ती मझगवां थाना मझगवां जिला सतना

जप्त सम्पति – घटना मे प्रयुक्त एक अदद कार क्रमांक MP19ZF9713

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक आदित्य नारायण धुर्वे (थाना प्रभारी मझगवां), उनि नेहा ठाकुर, उनि के पी वर्मा, सउनि जयसिंह बागरी, हीरालाल मिश्रा, प्रआर. ब्रम्हदत्त शुक्ला , प्रदीप वर्मा, धीरेन्द्र शुक्ला, दयाराम बैगा, भूपेन्द्र बागरी, आरक्षक अनुज सिंह, ब्रजेश्वर, शिवकुमार , प्रमोद महिला आरक्षक वर्षा उईके ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper