भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बीस वर्षों की सेवा देकर रेजीमेंट के हवलदार अनूप सिंह हुए सेवानिवृत

310
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

बीस वर्षों की सेवा देकर रेजीमेंट के हवलदार अनूप सिंह हुए सेवानिवृत

पूर्व सैनिक संगठन ने किया सतना स्टेशन में स्वागत

सतना: बीस वर्षों की सेवा के बाद महार रेजीमेंट के हवलदार श्री अनूप सिंह 01 अक्टूबर 2024 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर सकुशल अपने गृह नगर सतना लौटे। उनके स्वागत के लिए सतना रेलवे स्टेशन पर एक भव्य आयोजन किया गया, जहां उनके माता-पिता, भाई-बहन, रिश्तेदार और मित्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने श्री अनूप सिंह का फूलों की माला, बैंड बाजा, आरती की थाली के साथ बड़े उत्साह और धूमधाम से स्वागत किया। इस विशेष मौके पर फोटोग्राफी भी की गई, जिससे यह क्षण और यादगार बन गया।
पूर्व सैनिक संघठन के सभी सदस्य भी स्टेशन पर पहुंचे और श्री अनूप सिंह का शानदार स्वागत किया। फूलों की माला और विशेष रूप से सजाए गए वाहन के साथ उन्हें सतना रेलवे स्टेशन से आनंदम पैलेस, बद्रीपुरम सतना तक लाया गया, जहां उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में श्री अनूप सिंह ने अपने 20 साल के फौजी सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे सेना में सेवा करने का अनुभव अद्वितीय और गर्व का विषय रहा। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
पूर्व सैनिक संघठन के जिला सचिव श्री मनोज कुमार कुशवाहा, संरक्षक श्री विनोद सिंह, सूबेदार मेजर रवि सिंह, हीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, सूबेदार पवन सिंह, रमेश कुशवाहा, संजय सिंह और कई अन्य पूर्व सैनिक भी इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहे।
पूर्व सैनिक संघठन के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह कोंडर, उपाध्यक्ष श्री संजय तिवारी, मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी और संघठन के सभी सदस्यों ने श्री अनूप सिंह को सेवानिवृत्ति पर ढेर सारी बधाइयां दीं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper