रेडीमेंट दुकान मे शार्ट सर्किट से लगी आग लाखों का हुआ नुकसान

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी) बलिया(यूपी) के नगर पंचायत मनियर स्थित शक्ति कटरा में महाकाल गारमेंट रेडीमेंट कि दुकान में रविवार की देर रात करीब 9 बजे शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपए का रेडिमेड वस्त्र जल कर राख हो गया। लोगो ने विधुत सब स्टेशन पर सुचना देकर लाईट कटवाई तब जाकर आगपर काबु पाया। मिली जानकारी के अनुसार
नगर पंचायत के वार्ड 10 बड़ी बाजार निवासी राहुल कुमार गुप्ता कि शक्ति कटरा मे महाकाल गारमेंट के नाम से रेडीमेंट कपडा़ कि दुकान है।दुकानदार राहुल गुप्ता के अनुसार प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच विद्युत आई और शार्ट शर्किट से आग लग गयी। करीब एक घंटा बाद दुकान से धुआं निकलता देख पड़ोस के दुकानदारों ने सुचना दी। लोगो ने पावर हाऊस पर सुचना देकर लाईट कटवाई व जब तक दुकान पर पहुंच ताला खोल आग बुझाने का प्रयास किए। तब तक दुकान में रखा रेडिमेड कपड़े जल कर राख में तब्दील हो चुका था। लोगो ने फायर विर्गेड सहित 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी।इसके बाद सोमवार को पिड़ित दुकानदार ने लिखित सूचना थाने पर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस करवाहीं में जुटी हुई है
Subscribe to my channel
Comments are closed.