भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला स्वास्थ्य अधिकारी पर किसका है आशीर्वाद, बिना डिग्री बिना रजिस्ट्रेशन संचालित क्लिनिकों पर कार्यवाई में लापरवाई क्यों!?

561
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

खुलेआम चल रही बिना डिग्री और झोलाछाप डॉक्टरों की क्लिनिक

अंबाह स्वस्थ विभाग के अफसरों पर झोलाछाप डॉक्टरों का रुतबा भारी अंबाह शहर ब्लाक के गांव – गांव में बिना डिग्री और झोलाछाप डॉक्टरो के होंसले बुलंद।

डॉ मोहन सरकार ने गांव-गांव और गली-गली में बिना पढ़ाई और अनुभव के क्लिनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में सभी कलेक्टर और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, मुरैना जिले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस आदेश को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं, और झोलाछाप डॉक्टरों के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। आलम ऐसा है  जिले की तहसील अंबाह में अब तक झोलाछाप डॉक्टरों पर किसी तरह का एक्शन होता दिखाई नहीं दे रहा है. यही नहीं जिले के गांव-गांव और गली-गली में, ऐसे डॉक्टर धड़ल्ले से आमजन और मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। 

*अधिकारियों पर झोलाछाप डॉक्टर भारी*

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद,  जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुरैना तहसील अंबाह के गांव-गांव और गली-गली में चल रही फर्जी,बिना लाइसेंस दस्तावेजों  के संचालित क्लीनिको की सूचना दिए जाने के पश्चात भी जिला स्वास्थ्य अधिकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी मीडिया कर्मियों के फोन तक रिसीव नहीं करते। जिला स्वास्थ्य अधिकारी क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे है क्या!? मुरैना जिले की पोरसा तहसील में दो दिन पहले गलत ईलाज के चलते एक व्यक्ति ने अपना जीव गवा दिया।


*क्या कहना है जिम्मेदार अधिकारियों का*
प्रमोद शर्मा बीएमओ मुरैना जिले की टीम कार्यवाही करेगी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper