भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नागौद में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ संपन्न

247
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी , सांसद गणेश सिंह ,विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा रहे मौजूद

सतना। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का एक दिवसीय
पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह नागौद ब्लॉक इकाई के आतिथ्य में नागौद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,
इस दौरान मंचस्थ अतिथियों में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष शलभ भदौरिया, प्रतिमा बागरी राज्य मंत्री, सांसद गणेश सिंह, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी संभागीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेआईपीएस विदिता डागर, नगर परिषद नागौद अध्यक्ष प्रतीक्षा सिंह, नगर परिषद नागौद उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं । कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिले के अंतर्गत विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारी सदस्यों का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया, तो वही आगंतुक अतिथियों का भी माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत ब्लॉक नागौद इकाई के अध्यक्ष अमन त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष अनुपम सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी/ सदस्यों ने किया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सतना बरुण शर्मा ने करते हुए अपनी रचनाओं के माध्यम से सम्मेलन का समा बांधा साथ ही सभी आगंतुक पत्रकारों का एवं अतिथियों का स्वागत बंदन व्यक्त किया, कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ने गीत प्रस्तुत किया जिसका सभी आगंतुकों व पत्रकारों ने खड़े होकर सम्मान किया, कार्यक्रम को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने संबोधित करते हुए सभी पत्रकार साथियों से कहा कि मैं अपने संगठन को मजबूत बनाने सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया। तो वहीं सतना जिले में भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रयास करने की बात कहीं, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि आज पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से लोगों को जागरूक करता है, तथा हम सभी इस सम्मेलन में पधारे पत्रकार साथियों का आभार धन्यवाद करते हैं, जो उन्होंने हमें इस कार्यक्रम में आने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम को सांसद गणेश सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि यहां के पत्रकारों के लिए चुनौतियां भी काफी होंगी तथा सभी पत्रकार साथी एकजुटता के साथ कार्य करें एवं शासन-प्रशासन के संज्ञान में समय-समय पर कमियों को उजागर करें तो वहीं अच्छाइयों की प्रशंसा भी करें, जहां कार्यक्रम की सभी ने खूब सराहना की। संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मेलन को सतना सिद्धार्थ कुशवाहा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज श्रमजीवी पत्रकार संघ नागौद द्वारा जो सम्मेलन आयोजित किया गया है इसके लिए मैं पूरी टीम का धन्यवाद व्यक्त करता हूं, सम्मेलन को वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष शर्मा डोली ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र काफी कठिन एवं चुनौतियों भरा रहता है एवं पत्रकार साथी संघर्ष करते हुए अपनी कलम के माध्यम से समय-समय पर होने वाली घटनाओं तथा शासन प्रशासन की कमियों को सामने लाने का प्रयास करता है, कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नागौद ब्लॉक इकाई के उपाध्यक्ष अनुपम सिंह ने व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिला व प्रदेश में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संगठन पूरी मजबूती के साथ काम कर रहा है जहां सभी इकाइयों के अध्यक्ष भी पूरी सक्रियता के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में काम कर रहे हैं वहीं नागौद में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में काफी संख्या में जिले के विभिन्न तहसील से पत्रकार साथी मौजूद थे, तथा सभी में संभाग स्तरीय सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह देखा गया, वहीं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नागौद ब्लॉक इकाई द्वारा आगंतुक सभी पत्रकार साथियों का पंजीयन किया गया एवं सभी पत्रकार साथियों को भागीदारी के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सतना जिले के पत्रकार सम्मेलन को सफल बनाने में ब्लॉक इकाई के वरिष्ठ संयोजक अम्बरीष सिंह का विशेष योगदान रहा।
प्रतिभाओ, शहीदो और भूतपूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
रत्नेश पांडे एवरेस्ट विजेता , अंजलि प्यासी अभिनेत्री अभिषेक निगम दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता,गार्गी सिंह परिहार कराटे चैम्पियन,गीतांजलि त्रिपाठी गोल्ड मैडल विजेता,वैष्णवी त्रिपाठी गोल्ड मेडल विजेता,प्रभा सोनी योगिनी अवार्ड,श्याम बहादुर सिंह कारगिल युद्ध मे गोली लगने के बाद भी जाबांजी से युद्ध किया और आज हम सबके बीच है,आराध्य त्रिपाठी थ्रो बाल नेशनल खिलाड़ी,शिखा त्रिपाठी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड,वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी,अमित सिंह सेंगर वरिष्ठ पत्रकार, प्रशांत वरिष्ठ पत्रकार, धीरेंद्र गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।आयोजन समिति में मुख्यरूप से संरक्षक अंबरीश सिंह,जिला महासचिव मुकेश मिश्रा,अध्यक्ष अमन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनुपम सिंह,रूप कुमार हरबोल, भरतनरेश गर्ग,तुलसीदास बैरागी,प्रशांत सोनी,प्रशांत उपाध्याय एवं अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper