भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की परिकल्पना को साकार किया नागोद विधायक नागेंद्र सिंह ने

519
Above News

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना/नागौद :- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद खजुराहो, नागौद विधायक परम आदरणीय नागेंद्र सिंह जी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की परिकल्पना को साकार करते हुए गांवों गांवों को मुख्य मार्गो से जोड़ते हुए मुख्य मार्ग अंमसिल धरमपुर से जमुनातुर 50 लाख मुख्यमार्ग सेमरी-पवाईया रोड से सहजनी 1 करोड़ 25 लाख, कटन रोड से इटौरा मार्ग 1 करोड़ 57 लाख, नागौद सलेहा मार्ग से बेलहाई होते हुए कटन मार्ग तक 1 करोड़ 57 लाख, रमपुरा से धमनहा तिघरा मोड़ तक 1 करोड़ 99 लाख का नागेंद्र सिंह जी ने भूमि पूजन करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि यदि हमको गांवों का विकास चाहिए तो हमको मुख्य मार्गो से गांवों की सड़कों को जोड़ना पड़ेगा, आज अटल जी की बात को पूरा करते हुए एवं भूमि पूजन करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है, इससे हमारे कई गांव के लोग लाभान्वित होंगे| उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री एवं जसो मंडल के मंडल प्रभारी श्री कृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट), पीतेंद्र सिंह ‘पींतू बाबा’, मनीष प्रताप सिंह ‘राव साहब’, ज्ञानेंद्र पांडे, सूर्यनारायण सिंह बेटा जी, ध्रुवराज सिंह, हिमांशु तिवारी, स्वप्निल सिंह, माधव पाल तिवारी, भरत नरेश गर्ग, छत्रपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनुज प्रताप सिंह, कालीचरण पांडे,दिलीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरिवंश तिवारी, जय गोपाल तिवारी, हरिराम पाठक आदि लोगों उपस्थित रहे|

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper