भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राज्यमंत्री ने राष्ट्रगान की धुन पर किया ध्वाजारोहण

479
Above News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का समारोह संपन्न

सतना : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सतना जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, अपर कलेक्टर स्वप्निल वनखड़े, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ शिवेश सिंह बघेल, पूर्व विधायक उषा चौधरी, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, क्राइस्ट ज्योति स्कूल, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कामता टोला, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धवारी की छात्राओं ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिमा बागरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन मध्यप्रदेश गान से हुआ। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने उपस्थित जनों को सशक्त और समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण में योगदान करने का संकल्प भी दिलाया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper