आस्था और विश्वास का पवित्र पर्व “डाला छठ” पूजा हेतु वेदियों का हो रहा निर्माण

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) में डाला छठ पूजन की तैयारी पोखरों/तालाबों/नदियों के किनारे साफ सफाई के उपरांत युवक/युवतियों के द्वारा जोर शोर से किया जा रहा है।बताया जाता है कि गुरुवार की शाम को डूबते सूर्य को और शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ देने की तैयारी हो रही हैं।वहीं विकास खण्ड-मनियर अंतर्गत ग्राम सभा-बालूपुर(कसमापुर), महथापार, चंदायर, बहदुरा इत्यादि गांव के प्रधानों /सामाजिक संगठनों के द्वारा छठ पूजन स्थल की साफ सफाई के साथ ही छठ बरतीयों के सुविधा/असुविधा को ध्यान में रखते हुए समुचित प्रकाश की भी व्यवस्था की जा रही हैं।


Subscribe to my channel
Comments are closed.