भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अस्तांचल गामी सूर्य को महिलाओं ने अर्घ दिया

525
Above News

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) मे डाला छठ का पर्व, मनियर क्षेत्र में धूमधाम से मना। औरतें सूप में दीप जलाते हुए छठ घाट पर पहुंची और अनुष्ठान करने के बाद डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ दिया। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा झारखंड से शुरू हुआ यह पर्व आज पूरे देश में फैल चुका है।यहां तक की विदेशों में भी भारतीय मूल के लोग बड़े हर्षों उल्लास के साथ छठ पूजा करते हुए पाए गए।पूर्वांचल के जो लोग जहां भी रोजी-रोटी के खोज में गए वहां-वहां डाला छठ का पूजा अर्चन शुरू कर दिए। चार दिनों वाला चलने वाला यह व्रत खाय नहाए के साथ 5 नवंबर से शुरू हुआ जो 8 नवंबर शुक्रवार को सुबह उद्यांचल गामी सूर्य को अर्घ देने के बाद संपन्न होगा। मनियर नगर पंचायत में घाट बनाए गए हैं जिसमें प्रमुख रूप से मनियर चांदू पाकड़ बहेरा किनारे,पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय मोहम्मद मोबीन के घर के पीछे बहेरा किनारे, बड़ी बाजार, परशुराम स्थान, उत्तर टोला,नाथ बाबा के स्थान,ग्रामांचलों मे ग्राम कसमापुर, बालूपुर,महथापार,चंदायर,बहदुरा सहित आदि स्थानों पर डाला छठ की पूजा हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां सरजू के तट पर ककरघट्टा, एलासगढ़, संगापुर,नवका गांव, सुल्तानपुर तथा गौरा बंगही में राम अवतार सिंह के पोखरा, खंड़ेसरी के पोखरा, छितौनी,रामपुर, घाटमपुर, गंगापुर के पोखरा आदि जगहों पर तालाब के किनारे मां छठ की पूजा हुई और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया।जहां लाखों व्रती मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper