भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ का व्रत संपन्न

545
Above News

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी) बलिया( यूपी) मे प्राचीन काल से चली आ रही डाला छठ की परंपरा के तहत ब्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य
देने के बाद डाला छठ का पर्व संपन्न हुआ। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी में खड़ी होकर महिलाएं भगवान भास्कर के उदय होने की इंतजार करती रही। लोक पर्व छठ शुक्रवार को संपन्न हुआ। मनियर क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी, निपानिया,बहदुरा, चंदायर,बालूपुर(कसमापुर),महथापार,मनियर के चांदू पाकड़, पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय मोहम्मद मोबीन के घर के पीछे,बड़ी बाजार,परशुराम स्थान, बहेरा पार, नाथ बाबा के मंदिर के पास बहेरा तट पर तथा गोंड़वली, सांगापुर, एलासगढ़, नौका गांव , कोटवां सुल्तानपुर सहित आदि स्थानों पर सरयू नदी के तट पर ब्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं गंगापुर के पोखरा, स्वर्गीय राम अवतार सिंह के पोखरा,गौरा बंगही, खंडेश्वरी के पोखरा, छितौनी,रामपुर दक्षिण ,घाटमपुर इत्यादि स्थान पर ब्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper