भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एचटी लाइन की चपेट में आने से रूई लदे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

541
Above News

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी ) के जिले में रुई से लदा एक ट्रक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसमें आग लग गई। बीच सड़क पर ट्रक में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। वहीं चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
तहसील पत्रकार-डॉ०सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि
बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली मोड़ पर शनिवार सुबह रुई से लदे ट्रक के करंट की चपेट में आने से आग लग गई। आनन- फानन किसी तरह ड्राइवर ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। सड़क पर ट्रक में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कोतवाली थाना क्षेत्र के चमन सिंह बाग रोड निवासी आनंद प्रकाश की देवकली चट्टी पर दुकान है। देवकली गांव में गोदाम स्थित है। वह रुई के थोक विक्रेता हैं। प्रत्येक हफ्ते कोलकाता से ट्रकों में रुई लादकर कर मांगते हैं। शहर में विभिन्न दुकानों पर सप्लाई करते हैं।
शनिवार को ट्रक रुई लादकर कोलकाता से देवकली मोड़ पहुंचा। इसी दौरान एचटी लाइन के संपर्क में आने से उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सूचना मिलते ही हनुमानगज चौकी इंचार्ज पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पहुंचे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान घंटों बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
कानपुर निवासी ड्राइवर ओम बाबू ने बताया कि एचटी लाइन का तार काफी नजदीक होने से और गाड़ी की ऊंचाई ज्यादा होने से करंट संपर्क में आ गया। संयोग अच्छा था गाड़ी से कूद गया। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper