भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

घटिया सड़क निर्माण कार्य जोरो पर ,,
ग्राम कल्याणपुर स्थित  कृषि विज्ञान केंद्र पहुँच मार्ग , में किये जा रहें है घटिया सामग्री के उपयोग

463
Above News

लोक निर्माण बिभाग के अधिकारियों के मिलीभगत से बनाया जा रहा है गुणवत्ताविहीन सड़क

शहडोल।  आजादी के बाद से बमुसक्कत कृषि विज्ञान केंद्र पहुंच मार्ग बनाया जा रहा है । इस मार्ग पर कृषि विज्ञान के अलावा बहुत सारे घर है , विवेकानंद कॉलेज है , सैकड़ों लोगों का आना जाना है , लोग पथरीले रास्ते मे चलने को मजबूर थे । इस पहुंच मार्ग सड़क के लिए बहुत प्रयास करने के बाद खनिज मद से सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है लेकिन इस सड़क का भविष्य पहले से भी बद से बद्तर हो जायेगा।

बता दें की कृषि विज्ञान केंद्र पहुंच मार्ग बनाने का ठेका अजीत त्रिपाठी को मिली हुई है , इनके द्वारा घटिया मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है , एम बी के अनुसार सड़क नही बनाया जा रहा है जिससे इस सड़क का भविष्य बद से बद्तर होने से कोई नही रोक सकता है ।

बिन पानी के रोलर , मापदंड से कम गिट्टी , , ठेकेदार और अधिकारियों की सग्गा मिट्टी

इस सड़क निर्माण कार्य मे ठेकेदार और लोक निर्माण बिभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत को नकारा नहीं जा सकता है , यदि जिम्मेदार अधिकारी की मिलीभगत न होता तो मजाल नही ठेकेदार की यह सड़क घटिया से भी घटिया निर्माण कार्य कर सकता था ।

ये है कमियां सड़क निर्माण में

अर्थ वर्क के बाद ग्रेडर नही चला है , इसके न चलने से सड़क में इन्डुलेन्स आएंगे ,  ग्रेवल की मोटाई इस्टीमेट से बहुत कम है ,, लगभग आधा कम्पेक्सन आज तक हुआ ही नही है  , न अर्थ वर्क के बाद ,न ग्रेवल के बाद ।। जीएसबी-3 में प्रयुक्त मानक से गिट्टी नदारद है । 5 एम एम की गिट्टी से ही जीएसबी -3 का कार्य पूरा किया जा रहा है। ।

एक्सपायरी डेट का घटिया सीमेंट से सड़क बनाने की तैयारी में जुटा है ठेकेदार और जिम्मेदार-
सूत्रों की माने तो डालमियां सीमेंट लगाने की तैयारी में ठेकेदार और लोकनिर्माण के अधिकारी जुटे हुए है  , आपको बता दें कि यह सीमेंट लोक निर्माण बिभाग से अप्रूव्ड नही है । जानकारों की माने तो यह सीमेंट 130 रुपये बोरी है ।
अभी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  वाहन क्रमांक MP 20 – HB 2913 में एक्सपायरी डेट की  डालमियां सीमेंट इस वाहन में लोड है और 90 रुपये बोरी की दर से यह सीमेंट लाया गया है यह जानकारी सूत्रों से मिली है ।
जरा सोचिए जो सीमेंट एक्सपायरी डेट का हो , 90 रुपये बोरी हो , बिभाग से अप्रूव्ड न हो ऐसे में सड़क का भविष्य क्या होगा ।
इस मामले में शहडोल कलेक्टर को एक्शन लेने की जरूरत है यदि यह सड़क निर्माण कार्य हो गया तो ठेकेदार तो बनाकर निकल लेगा ,,
खून के आँसू बहायेंगे स्थानीय लोग और पहले से भी ज्यादा भयावह हो जायेगा यह कृषि विज्ञान केंद्र पहुंच मार्ग  ।।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper