मानसिक कमजोर बुजुर्ग महिला को प्रधान आरक्षक धन्नजय यादव, आरक्षक दया शंकर सिंह व समाज सेवी शेखर धंड ने पहूंचाया घर

शहडोल। स्थानीय श्री राम रेसीडेंसी में सुबह से असहाय बुजुर्ग महिला भटक रही थी अपना नाम पता बता पाने में भी असक्षम थी बस अपने आप को कुशवाहा जाति की बता पा रही थी जिस पर स्थानीय व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस थाना कोतवाली टीआई राघवेन्द्र तिवारी को फोन में सूचना दी विषय की गंभीरता को देखते हुए टीआई राघवेन्द्र तिवारी ने प्रधान आरक्षक धन्नजय यादव व आरक्षक दया शंकर सिंह को महिला की मदद हेतु कहा जिस पर प्रधान आरक्षक धन्नजय यादव व आरक्षक दया शंकर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सत्य साईं समिति के समाज सेवी शेखर धंड के सहयोग से महिला को गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया व महिला के घर वालों के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला शहडोल पुट्टी बाड़ा के समीप पुराने टेलिफोन एक्सचेंज के पास की रहने वाली है व मानसिक रुप से कमजोर है व एसे ही अचानक बिना बताए घर से निकल जाती है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.