नवनिर्मित नालियों का टूटा ढक्कन दे रहा दुर्घटना को नेवता

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया( यूपी) के विकास खण्ड-मनियर अंतर्गत ग्राम सभा-बहादुर में नवनिर्मित नालियों के ढक्कन टूट जाने के कारण स्थानीय लोगों में दुर्घटना होने के भय व्याप्त है।
तहसील पत्रकार-अखिलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि बलिया(यूपी) के विकास खण्ड-मनियर अंतर्गत ग्राम पंचायत-बहदुरा में विगत दस दिनों से नालियों का नवनिर्माण कार्य चल रहा है।जिसमे जगह जगह समय/समय पर समुचित साफ/सफाई के लिए ढक्कन भी लगा दिया गया था।किंतु नाम मात्र सीमेंट का घटिया उपयोग कर ढक्कन का निर्माण कर दिया गया।जो आज टूट गया।जिस कारण ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है।बताया जाता है कि इस घटिया सीमेंट द्वारा निर्मित ढक्कन के टूट जाने से ग्रामीणों को आवागमन मे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को टूटे ढक्कन के कारण भय व्याप्त है।लोगों ने इसे सरकारी विकास कार्य नहीं बल्कि सरकारी पैसा निकास कार्य बताया है।बताया जाता है कि 10 दिन पहले से ही यह विकास कार्य शुरू हुआ है। नालियों को ढकने का कार्य किया जा रहा है लेकिन उसमें इतनी अनियमित बढ़ती गई है कि नालियों के ढक्कन टूटकर नाली में ही गिर गए हैं पूर्व प्रधान-जनार्दन चौधरी ने बताया कि सरकारी विकास कार्य का काला चिट्ठा आप लोग देख ही रहे हैं। लोग नाली में गिर जाएंगे और कोई बड़ी दुर्घटना हो इससे पहले संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।उन्होंने आगे कहा कि घटिया निर्माण कर रहे उन लोगों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.