उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को मनियर इंटर कॉलेज विकास खण्ड मनियर में किया गया। जिसमें बालिका सब जूनियर वर्ग कबड्डी में मनियर इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही।बालक सबजूनियर वर्ग में पिलुई की टीम विजेता रही एवं बालक जूनियर वर्ग वॉलीबॉल में मनियर की टीम विजेता रही। बालक जूनियर वर्ग में 100 मी. मे सजीव प्रजापति एवं बालिका सब जूनियर वर्ग में 100 मीटर सुगंधा विजेता रही। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धनेश सिंह यादव एवं शरद कुमार यादव रहे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल सोनी, बी.डी.ओ. मनियर विनोद कुमार बिंद ने खिलाड़ियों को मेडल,ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.