भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राजस्व महाअभियान में लापरवाही करने पर 40 पटवारियों को नोटिस जारी

232
Above News

राजस्व महाअभियान प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण की सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व अभियान 3.0 का आयोजन 15 नवम्बर से 15 दिसंबर तक किये जाने का निर्णय लिया गया है। अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों (नामान्तरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती) का निराकरण, नये राजस्व प्रकारों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सैचुरेशन, आधार का आरओआर से लिकिंग, परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन किया जाना है। स्वामित्व योजनांतर्गत कार्य समय सीमा में संपादित न कारण समस्त सहायक सर्वेक्षण अधिकारियों एवं पीएम किसान योजनान्तर्गत हितग्राहियों को मृत्यु प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड न कराने के कारण 40 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने जिन पटवारियों को नोटिस जारी किया है। उनमें रामपुर बघेलान तहसील के सोनौरा, कोनिया कोठार, जमुना, बांधा, खुखरा कोठार, बिहरा क्रमांक-2, इटमा कोठार, करपवाह कोठार, डुडहा असरार, नागौद तहसील के कोडर, चुनहा, सुरदहा कला, मडई, आमा, झिगोदर, कोटा और कोनी, मझगवां तहसील के बरौंधा, कंदर, नरदहा, भियामउ, चुवा, कैलाशपुर, ब्रम्हीपुर, भटवां, पछीत, सेलौरा, सेजवार, टेडी पतमनिया, हिरौंदी, देवलहा, मझगवां, बिरसिंहपुर तहसील में चंदई, जैतवारा, बेरहना, बांधी, करौंदी कला, खडौरा, पटना कला तथा पचली कला हल्के के पटवारी शामिल है।
जिला संवाददाता रोहित पाठक सतना

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper