भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खेलते खेलते बच्चे की ऐसे आई मौत,परिजनों मे पसरा सन्नाटा

290
Above News

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया( यूपी) मे थोड़ी सी लापरवाही से किसी की जान जा सकती है इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसा ही एक मामला मनियर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में देखने को मिला। ई रिक्शा चालक की लापरवाही की वजह से एक छोटे से बालक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर गांव में रविवार को घर ढलाई का कार्य चल रहा था।वहीं पर एक ई रिक्शा खड़ा था। ई-रिक्शा में चाबी लगी हुई थी तभी एक बालक 27 माह का ई-रिक्शा पर बैठकर खेल रहा था। (घटना रविवार के दिन शाम 4:00 की है) कि उसने ई रिक्शा की चाबी ऑन कर दी और ई-रिक्शा स्पीड में जाकर मकान की दीवार से जा टकराया।जिससे जहां ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया वहीं ई रिक्शा पर बैठे 27 माह का यश पांडेय पुत्र रत्नेश पांडेय जो अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-मनियर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।बच्चे की मौत के बाद मां प्रीति पांडेय,पिता रत्नेश पांडेय एवं बच्चे की दादी का रो-रो कर बुरा हाल है। भारी मन से पिता ने अपने जिगर के टुकड़े के शव को सरजू नदी में प्रवाहित कर दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper