वन विभाग की बड़ी कार्यवाई, ट्रैक्टर ट्राली के साथ एक चालक को पकड़ा

अम्बाह ; वन विभाग की टीम ने अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंबाह बीट के अंर्तगत कुथियाना घाट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए, एक ट्रैक्टर एवं ट्रॉली के साथ चालक को मौके से पकड़ा । जिस पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार अंबाह क्षेत्र के अंतर्गत चंबल नदी के कुथीयाना घाट से अवैध रेत का खनन लम्बे समय से चल रहा था । जिसकी जानकारी अंबाह डिप्टी रेंजर दीपक शर्मा को मिल रही थी जिसके आधार पर रेंजर द्वारा रेत खनन के रास्ते पर जेसीबी की मदद से खड्डे खोदे गए लेकिन फिर भी खनन माफिया के द्वारा रास्तों को भरकर फिर से खनन जारी रहा ।
गुरुवार के दिन वन विभाग अधिक्षक के प्रवास के दौरान जानकारी मिलने पर वन विभाग अधीक्षक भूरा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में अंबाह डिप्टी रेंजर दीपक शर्मा व अन्य वन विभाग के स्टॉफ के साथ कुटियाना घाट पर बड़ी कार्रवाई की गई । जिसके दौरान काफ़ी ट्रैक्टर ट्रॉली भागने में कामयाब रहे लेकिन एक रेत भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को वन विभाग द्वारा गेरा कर पकड़ लिया गया , कार्रवाई के दौरान रेत माफिया के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली छुड़वाने की कोशिश भी की गई, लेकिन दीपक शर्मा के द्वारा एसडीओपी रवि भदोरिया को फोन से जानकारी दी जिसके माध्यम से पुलिस फ़ोर्स भी मौके पर पहुंचा, पुलिस व वन विभाग के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के साथ चालक को भी पकड़ने में कामयाब रहे । वन विभाग की इस कार्यवाई में पुलिस प्रशासन की भी सराहनीय भूमिका रही ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.