अधिवक्ता संघ नागोद ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नागौद तहसील में तहसीलदार के रूप में नियमित पदस्थापना किए जाने की मांग
सतना/नागौद। कलेक्टर अनुराग वर्मा एवं एसपी आशुतोष गुप्ता के साथ आज नागौद तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे रीवा संभागायुक्त महेंद्र सिंह सिकरवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह व सचिव अनुराग सिंह के नेतृत्व प्रतिनिधिमंडल ने 3 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। संभागायुक्त को सौंपे गए इस ज्ञापन पर नागौद तहसील में तहसीलदार के रूप में नियमित पदस्थापना, राजस्व निरीक्षक तोताराम बंसल को नागौद तहसील के अलावा अन्यत्र स्थानांतरित व नागौद तहसील का रिकार्ड रूम नागौद में ही किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इस मौके पर अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, रामबली मिश्रा, धर्मराज, विक्रम सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, मंगलेश सिंह, अनूप सिंह, राजकिशोर वर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रतीक मिश्रा, रामशिरोमणि तिवारी, विश्वनाथ चौधरी व अजय यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
Subscribe to my channel
Comments are closed.