भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हम होंगे कामयाबः लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन की दी गई जानकारी

482
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन हेतु 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को श्री रामाकृष्णा विधि महाविद्यालय में हानिकारक रूढिवादिता को चुनौती देने और सकरात्मक मर्दानगी/पुरूषत्व को छात्रों को बढावा देने के लिए विशेष रूप से जागरूकता संवाद आयेजित किया गया। महादेव नागोटिया, डीएसपी महिला सेल द्वारा छात्रों को अभियान का उद्देश्य समाज में पीछे खड़े व्यक्तियों को मुख्य धारा में लाकर उन्हें संवैधानिक संरक्षण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति हिंसाओं के मामलों में वृद्धि बढ़ती जा रही है। इसके समाधान में मानसिकता में बदलाव लाना नितांत अनिवार्य है क्योंकि हम चंद्रयान तक तो पहुंच चुके हैं लेकिन फिर भी मानसिकता धरातल पर है। इसके अतिरिक्त उन्होंने मध्यप्रदेश सड़क विनिमयन, सड़क दुर्घटना, चैन स्निचिंग, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम हेतु प्रयास आदि समस्याओं को विद्यार्थियों के जीवंत उदाहरण द्वारा प्रस्तुत करके सभी को सजग रहने का सुझाव दिया गया। डॉ. गोहर उफेजा खान, प्रोफेसर, प्रधानमंत्री एक्सीलेंस पीजी कॉलेज ने कहा कि हमें अपने वजूद को तलाशने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज में समाज सेवा, भेदभाव, कुरीतियों को दूर करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल एक भस्मासुर है अथवा अलादीन का चिराग यह निर्भर करता है कि हम इसका कैसे इस्तेमाल करते हैं। कालांतर से ही महिलाएं उच्च पद पर आसीन है किंतु सामान्य महिलाएं संघर्ष के दौर से गुजर रही है। उन्होंने नारी के कई रूपों की विवेचना करते हुए विवेक और समझ कायम रखने की सीख दी ताकि हर परिस्थिति का मुकाबला किया जा सके।
इस अवसर पर जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नाटक में भाग लेने वाले एवं विषय से संबंधित विचार साझा करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन सहा. प्राध्यापिका नेहा जेसवानी द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ एम के साहू ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी, महिला थाने से अभिलाषा नायक, प्रशासक वन स्टाप सेन्टर नीता श्रीवास्तव, मैनेजमेंट हेड मिस मनीषा पंजवानी, एचओडी दिलीप पाठक, बी.ए विभाग के एचओडी सुखेंद्र जायसवाल, कॉमर्स विभाग आशीष तिवारी, श्री निगम, अली इमाम, विनय प्रताप सिंह, सहा.प्राध्यापिका भूमि, प्रभा बागरी, आभा गुप्ता, सृष्टि श्रीवास्तव, भूपेंद्र पटेल, प्रेम तिवारी सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper