भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्राम पटखौली मे बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

289
Above News

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) विकास खण्ड मनियर क्षेत्र मे न्याय पंचायच स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा़ प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार  को न्याय पंचायत पटखौली के ग्राम पंचायत विशुनपुरा के कम्पोजिट उच्च  प्रा०वि० रामपुर विशुनपुरा के खेल के मैदान में आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्रीराम तिवारी उर्फ  बबलु तिवारी व विशिष्ट्ठ अतिथी अमर नाथ तिवारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी मनियर पवन कुमार सिह रहे। अतिथियो ने फीता काट कर  खेल का  शुभारम्भ कराया। प्रतियोगिता में  प्राथमिक संवर्ग में 50मीटर में सोनु राजभर व 100 मीटर की दौड़ मे अभिमन्नु यादव कम्पोजिट विद्यालय मनियर का युवक रहा। वही जुनियर संवर्ग बालिका वर्ग में100 में अशु,200 मे काजल,400 मीटर में नेहा कम्पोजिट विधालय मनियर के छात्रा रहीं और कबड्डी में बालक वर्ग जुनियर में  कम्पोजिट विद्यालय रामपुर विशुनपुरा के बच्चे प्रथम रहे। वही खोखो के खेल मे जुनियर संवर्ग  में कम्पोजिट मनियर कि बच्चियां प्रथम रही। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कमलेश्वर पान्डेय,शिव सागर चौहान,निखिलेश यादव, संदीप कुमार, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, विनित यादव ,सुबास तिवारी, किरन देवी आदि मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper