पुराने विवादों को लेकर युवक को सरेआम मनबढ़ युवकों ने मारी गोली

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) अंतर्गत नरही थाना क्षेत्र के नरही में बीती रात पौने बारह बजे के आसपास एक युवक को मनबढ़ युवकों ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल बक्सर (बिहार) के अस्पताल में भर्ती कराया। बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया है। तहसील पत्रकार-सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि नरही थाना क्षेत्र के बघौना कलां निवासी शिवम राय पुत्र केदार अपने मित्र प्रदीप यादव पुत्र गुप्तेश्वर व काशी यादव पुत्र रामेश्वर (निवासी गोविन्दपुर, नरही) के साथ पेट्रोल पंप (गोविन्दपुर) पर चाय पी रहा था। आरोप है कि इसी दाैरान पहुंचे संजीव राय (निवासी सोहांव) व शिवम ठाकुर (निवासी बक्सर) ने गाली देते हुए शिवम को गोली मार दी। एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.