भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।

384
Above News

संगठन में काम करने वालों को वरीयता दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज सिंह भदौरिया
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज सिंह भदौरिया के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत जाजमऊ पुल पर पदाधिकारियों के द्वारा धूमधाम से किया गया। प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत करते हुए क्षत्रिय समाज का गौरव बताया। एडवोकेट पंकज राजावत के साथ पहुंचे सैकड़ो पदाधिकारियो ने जय मां भवानी जय राजपूताना के जोरदार नारे लगाकर जोश भरने का कार्य किया। कानपुर जिला उपाध्यक्ष नवरंग सिंह सेंगर ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज सिंह भदौरिया को तलवार भेंटकर पगड़ी पहनाई वही लखनऊ से साथ चल रहे प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह राजावत ने कहा कि अब प्रदेश का माहौल बदलने वाला है क्योंकि प्रदेश की कमान अब क्षत्रिय समाज के कुल भूषण मनोज भदौरिया जी को मिली है। सैकड़ो पदाधिकारियों के बीच नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सर्व समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करेगी। तथा महिलाओं की भागीदारी और संगठन में बढ़ाई जाएगी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा निर्बल निर्धन असहाय वर्ग के उत्थान की दिशा में कार्य करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करेगी। तथा संगठन में काम करने वालों को वरीयता दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर नगर के विभिन्न चौराहों पर पुष्प वर्षा कर काफिले का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से  प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री श्री धीरेंद्र सिंह भदोरिया प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह राजावत प्रदेश प्रभारी हरी राज सिंह जिला उपाध्यक्ष नवरंग सिंह सेंगर जिला उपाध्यक्ष एड पंकज सिंह राजावत जितेंद्र सिंह चंदेल पिंटू चंदेल राकेश सिंह राना हरिओम भदोरिया लाखन सिंह सनी सेंगर सुशील परिहार अनंत भदौरिया बलराम सिंह चंदेल अर्पित सिंह राणा रिंकू चौहान शैलेंद्र सिंह परमार यशवीर सिंह प्रियांशु ठाकुर समेत काफी संख्या मे पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper