भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बलिया( यूपी) मे ऑपरेशन एंटी रोमियो अभियान का असर। गले में दफ्ती टांग कर अपराधी किया थाने में सरेंडर

383
Above News

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया( यूपी) के मनियर पुलिस की सक्रियता एवं दबाव के कारण एक मनचला गले में दफ्ती लटकाए शुक्रवार की देर शाम मनियर थाने पर पहुंचा। मनियर पुलिस का दावा है कि मनियर थाना क्षेत्र के मनियर कस्बे के गुदरी बाजार निवासी छट्ठू प्रसाद उर्फ गोलू तुरहा पुत्र राजन तुरहा अपने गले में दफ्ती डालकर मनियर थाने पर आत्म समर्पण किया तथा कहा कि आज के बाद मैं किसी लड़की या महिला पर फब्तियां नहीं कसूंगा।तहसील पत्रकार अखिलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर हिदायत दिया गया व 35 (3 ) बीएनएस की नोटिस तामिला करा कर मुचलके पर रिहा किया गया। घटना के बारे में मनियर पुलिस का दावा है कि एक व्यक्ति मनियर थाने पर तहरीर दिया था कि उपरोक्त युवक मनियर कस्बे में सब्जी की दुकान चलाता है जब मेरी बेटी स्कूल जाती है तो वह उस पर अश्लील फब्तियां कसता है। जिससे मेरी बेटी शर्म से सिर नीचा कर लेती है और उस रास्ते से आने जाने में उसे संकोच होता है । बेटी ने आकर मुझे घटना की जानकारी दी।पीड़ित की तहरीर पर मनियर पुलिस उपर्युक्त युवक की गिरफ्तारी हेतु सक्रिय हो गई। पुलिस की सक्रियता एवं दबाव के कारण युवक ने गले में दफ्ती लेकर मनियर थाना पर आत्मसमर्पण किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper