अंबाह में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध रेत खनन, स्थानिक पुलिस प्रशासन पर लगे सांठगांठ के आरोप

प्रशासन से बेखौफ रेतमाफिया , दिन दहाड़े बीच चौराहे पर स्टंट करते दिखे रेत खनन माफिया
फॉरेस्ट अधिकारी ने लगाए स्थानिक पुलिस पर,अवैध वसूली (एंट्री) के नाम से लेनदेन कर कार्यवाही न करने के आरोप।
अंबाह। जहां एक और चंबल दस्यु व डकैतों के लिए कुख्यात था लेकिन अब इसका नया रूप प्रशासन के साथ मिलकर रेत माफियाओं के रूप में देखने को मिल रहा है अंबाह पुलिस, रेत माफियाओं से सांठगांठ कर बीच चौराहे और दिन दोपहर में रेत माफियाओं को व्यापार करने का लगता है परमिट दे चुकी है हम आपको बता दें कि लगातार चंबल से अवैध रेत का परिवहन व चंबल के दामन का दोहन किया जा रहा है और बाजार में रेत से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली चौराहा से आम जनता की जान को जोखिम में डालते हुए स्टंट करते हुए कारोबार कर रहे है इस विषय पर फॉरेस्ट के अधिकारियों ने स्थानिक पुलिस पर अवेध वसूली का आरोप लगते हुए नजर आए कि पुलिस को चौराहे पर यह दिखाई नहीं देता की ट्रैक्टर किसी रह चलने वाले व्यक्ति के ऊपर चढ़ सकते हैं लेकिन अवैध वसूली (एंट्री) के नाम पर दिख जाते हैं इससे क्या समझा जाए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार चंबल आईजी, चंबल कमिश्नर , और फॉरेस्ट कि मिलकर अवैध रेत पर लगाम लगाने के लिए अनेकों आदेश किए गए लेकिन एंट्री के लिए तो पुलिस को ट्रैक्टर वाले का मूवमेंट दिखाई देता है लेकिन बीच चौराहे से गुजरते हुए और आम लोगों की जा्न को जोखिम में डालकर बीच चौराहे से स्टंट करते हुए स्थानिक पुलिस को रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं देते क्या !?
आगे आपने बताया है कि पोरसा चौराहे से दिन दोपहर रेत से भरे हुए ट्रैक्टर निकल रहें हैं तो हम कार्यवाही करेंगे।।
दीपक शर्मा (रेंजर अंबाह ,)
अगर अंबाह रेंजर द्वारा पुलिस पर अवैध वसूली के द्वारा बीच चौराह पर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली निकल रहे है तो अभी हम अंबाह एसडीओपी को बोल्टेथाई।
गोपाल धाकड़ (ए.एस.पी मुरैना )

Subscribe to my channel
Comments are closed.