भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वरिष्ठ पत्रकार श्री विष्णुकांत त्रिपाठी जी नही रहे, संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में ली अंतिम सांसें

397
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना जिले के दैनिक भास्कर डॉट काम में कार्यरत राज्य शासन के अधिमान्य पत्रकार श्री विष्णु कांत त्रिपाठी का बुधवार सुबह 2.30 बजे निधन हो गया है।श्री त्रिपाठी 20 दिसंबर को रात्रि 9.30 बजे सतना में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।उनका इलाज संजय गांधी मेडिकल कालेज रीवा में गहन चिकित्सा इकाई में किया जा रहा था। स्वर्गीय त्रिपाठी की पार्थिव देह सतना उनके निज निवास पर लाई जाएगी।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद नारायण तालाब के मुक्तिधाम में किया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper