कैप्टन श्रवण कुमार कुशवाहा का भारतीय सेना से रिटायरमेंट और सतना रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

सतना : भारतीय सेना के समर्पित अधिकारी, कैप्टन श्रवण कुमार कुशवाहा, 31 दिसंबर 2024 को 30 वर्षों की शानदार सेवा के बाद भारतीय सेना से रिटायर हो गए। आज सुबह 09:30 बजे वह सतना रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
कैप्टन श्रवण कुमार ने मात्र 18 वर्ष की आयु में 12वीं कक्षा के बाद 28 दिसंबर 1994 को जबलपुर से भारतीय सेना में चयनित हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग 220 फील्ड रेजीमेंट में हुई थी, जहाँ उन्होंने अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और साहस के साथ निभाया। उनका अधिकांश समय सियाचिन ग्लेशियर में बीता, जहाँ उन्होंने देश की सेवा की।
कैप्टन श्रवण कुमार की क्षमता पर जूनियर कमीशन अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली और साथ ही उन्हें 15 अगस्त 2024 को उन्हें कैप्टन के रूप में मानद कमीशन भी प्रदान किया गया। कैप्टन कुशवाहा ने अपनी सेवा के दौरान अधिकारियों और जूनियर अधिकारियों के बीच अपनी अच्छी कमांड और नियंत्रण के लिए सराहना प्राप्त की।
रिटायरमेंट के बाद, वे अपने घर पहुंचे, जहां उन्हें उनके परिवार के सदस्यों, पत्नी श्रीमती गीता कुशवाहा, दोनों बेटे श्री पुष्पेन्द्र कुमार, श्री नरेंद्र कुमार, बेटी श्रीमती पुष्पा कुमारी, भाई श्री गोविंद प्रसाद, श्री बद्री प्रसाद, बहन श्रीमती कृष्णा, जिजाजी श्री राजकिशोर कुशवाहा, भांजा श्री मनोज कुशवाहा, रिश्तेदार श्री रामकरण और पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य ने स्वागत किया।
पूर्व सैनिक संगठन सतना के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह कोंडर, उपाध्यक्ष श्री संजय तिवारी, सचिव श्री मनोज कुशवाहा, कोषाध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह और मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी सहित कई सम्माननीय लोग मौजूद थे। फूल-माला, सोने की माला, मिठाईयां, बैंड-बाजा, बैनर और ध्वजों के साथ उनका स्वागत किया गया।
यह सभी आयोजन एकता, खुशी और सहयोग का प्रतीक हैं, जो देश सेवा की ओर अग्रसर होने के संकल्प को दर्शाते हैं। कैप्टन श्रवण कुमार कुशवाहा की भारतीय सेना में सेवा और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके इस अवसर पर सतना में आयोजित स्वागत समारोह ने नए साल 2025 का स्वागत भी धूमधाम से किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.