भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले के व्यौहारी में खुला अवैध चेक पोस्ट एवं टोकन काउंटर
व्यौहारी पुलिस की सहमति से उमरिया की अवैध रेत खदानों से अवैध परिवहन का चल रहा कार्य ?

774
Above News

ब्यौहारी। महाकाल ग्रुप उमरिया रेत खदान के ठेकेदारों द्वारा शहडोल जिले के व्यौहारी में रीवा रोड स्थित एक चेकपोस्ट एवं टोकन काउंटर भी खोला है जो  की  पूर्णतः अवैध है साथ ही प्राप्त सूत्रों के अनुसार 6 से 7 चार पहिया वाहनों में 30 से 40 गुंडे प्रवृत्ति के लोगों को व्यौहारी क्षेत्र में गाड़ियों के आसपास घुमाया जाता है, शहडोल जिले की रेत खदान से जो हाईवा रेत लोड कर ट्रांसपोर्टिंग करते है उसको डराया धमकाया जाता है और उसे गाड़ी को उमरिया जिले की अवैध रेत खदान अमिलिया में भेजने के लिए कहा जाता है।
शहडोल जिला प्रशासन की भूमिका पर भी प्रश्नचिन्ह उठता है कि जिस तरह मध्य प्रदेश शासन ने शहडोल जिले का रेत ठेका सहकार ग्लोबल कंपनी को दिया है परन्तु प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है उलटा अवैध चेक पोस्ट व टोकन कांउटर खुलने व अवैध कामों में जिला प्रशासन द्वारा अंकुश न लगाना प्रसासन के लोगों का अवैध कारोबारियों से सांठगांठ होने का संदेह उत्पन्न करता है?इससे पहले भी सहकार ग्लोबल लिमिटेड के लोगों के ऊपर हमले हो चुके हैं लेकिन आज तक जिला प्रशासन द्वारा दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper