ग्राम पंचायत खरमसेडा पंचायत दर्पण पर फर्जी बिल बनवाकर शासकीय राशि का कर रही गवन जिम्मेदार कौन
सचिव नितेश मिश्रा बना करोड़ पति आय से अधिक है सम्पत्ती

अमरपाटन ।अमरपाटन के ग्राम पंचायत खरमसेडा में शासकीय राशि मिट्टी डलवा कर अपने आदमियों का फर्जी बिल बनाकर सरपंच सचिव मिलकर लगातार शासकीय राशि खा रहे हैं, यहां तक की मनरेगा में बड़े आदमी को मनरेगा की राशि खाता में जा रही है नाली सफाई रोड पर डस्ट की जगह मिट्टी डलवाकर शासकीय राशि निकाली गई है सरपंच राजेंद्र पटेल एवं सचिव नितेश मिश्रा के द्वारा मिट्टी के डालकर लाखों रुपए की राशि गबन की गई है ग्राम पंचायत खरमसेडा पंचायत में फर्जी राशि इस तरह से निकल रही है जनपद पंचायत अमरपाटन के उच्च अधिकारियों की भी मिली भगत से या फर्जी बिल पंचायत दर्पण के पोर्टल पर लगाकर शासकीय राशि निकाली जा रही है।
*ग्राम पंचायत खरमसेडा में रोड पर मिट्टी डलवाकर ग्राम पंचायत खरमसेडा के सरपंच सचिव के द्वारा लगातार कई वर्षों से बालेन्द्र गुप्ता,खुशी ट्रेडर्स, जय मां दुर्गा एग्रीकल्चर एंड हार्डवेयर और भी ऐसे कई के खाते में शासकीय राशि डाल कर निकाल रहे हैं वहीं फर्जी बिल बनवाकर सरपंच सचिव पंचायत दर्पण पर लगा रहे हैं बिल इस तरह से लगे हुए हैं की कोई देख भी नहीं सकता है। करोड़ों रुपए से ज्यादा की राशि ग्राम खरमसेडा पंचायत में फर्जी तरीके से निकाल लिया गया है सरपंच और सचिव लगातार फर्जी बिल बनवाकर शासकीय राशि गवन कर रहे हैं और जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।*
जिला संवाददाता रोहित पाठक

Subscribe to my channel
Comments are closed.