भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल नागौद में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

401
Above News

सतना/नागौद। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वामी विवेकानंद जयंती बनाई गई जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की डायरेक्टर शशी सिंह तथा प्राचार्य संजीव श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर तथा विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय की डायरेक्टर शशी सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अल्पायु में ही भारतीय संस्कृति और ज्ञान को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। तथा सभी विद्यार्थियों तथा समस्त उपस्थित लोगों को विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों द्वारा एक सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया तथा विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सूर्य नमस्कार तथा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग अभ्यास से शरीर सुडौल तथा मजबूत बनता है उन्होंने कहा योग न केवल तनाव को कम करता है बल्कि व्यक्ति की दैनिक जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव लाता है उन्होंने योग की जीवन का विभिन्न अंग बनाने की सलाह दी जिससे वे शारीरिक मानसिक और बौद्धिक रूप से सक्षम बन सके। कार्यक्रम में नागौद बस स्टैंड में स्थापित विवेकानंद जी की प्रतिमा पर विद्यालय की डायरेक्टर शशी सिंह प्राचार्य संजीव श्रीवास्तव एवं समस्त विवेकानंद स्टाफ तथा बच्चों ने पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया । तथा सभी को प्रशाद वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन निहारिका सिंह के द्वारा संपन्न किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper