राम जी के प्राणप्रतिष्ठा दिवस पर मनाया उत्सव
निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सतना/नागौद विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा श्रीरामलला प्राणप्रतिष्ठा दिवस को बड़े उत्साह के साथ उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गो से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जगह-जगह यात्रा का लोगों द्वारा स्वागत किया गया कई जगह भंडारे का आयोजन भी संपन्न हुआ कार्यक्रम में श्री हनुमान जी की आरती, हनुमान चालीसा का जाप, और खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गयाl
अगोल मैदान से शोभायात्रा का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजन अर्चन आरती के साथ हुआ शोभायात्रा बाजार जवाहर चौक गांधी चौक पुरानी कोतवाली गोपाल टोला होते हुए लक्ष्मीबाई मार्ग उपरांत राम जानकी मंदिर धर्मशाला के सामने आरती के साथ शोभा यात्रा का समापन हुआ मुख्य रूप से शशि शेखर प्रताप सिंह पुलकित टंडन भाजपा मंडल अध्यक्ष, अंकित गोयल ,एडवोकेट श्री कृष्ण द्विवेदी ,नीति राज सिंह एडवोकेट, रमाशंकर, चंद्रकांत द्विवेदी, रविंद्र तिवारी, राजेश पांडे, हिमांशु तिवारी, उदय भान सिंह ,श्यामलाल साहू ,प्रभात सुंदरानी, गोलू सिंह सहित कई लोग शामिल रहे
Subscribe to my channel
Comments are closed.