मुख्यमंत्री का शहडोल हैलीपैड पर किया गया आत्मीय स्वागत

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज छतवई शहडोल में आयोजित होने वाले 7वें “रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव” में शिरकत करने शहडोल हैलीपैड पहुुंचने पर मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, मध्यप्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री रामलाल रौतेल, विधायक जैतपुर विधानसभा क्षेत्र श्री जयसिंह मरावी, विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन श्री अनुराग शर्मा, डीआईजी सविता सुहाने, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुपपुर तन्मय वशिष्ठ शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिवादन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन श्री अनुराग जैन का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।


Subscribe to my channel
Comments are closed.