महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी बनने हेतु ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का दिया गया निःशुल्क प्रशिक्षण

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शहडोल एवं मध्य प्रदेश शासन राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रणव कपूर, जिला अग्रणी प्रबंधक श्री अमित चौरासिया एवं ग्रामीण आजीविका मिशन डीपीएम श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन में सेंट आरसेटी कल्याणपुर शहडोल में स्व सहायता समूह एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का बैच 30 दिवसीय प्रशिक्षण 20 दिसम्बर 2024 से 18 जनवरी 2025 तक डीएसटी प्रशिक्षक श्रीमती रजनी श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में थ्रेडिंग, फेसियल, हेयर कट, हेयर स्पा0, वैक्सिंग, मेनिक्योगर-पेडिक्योडर, ब्राइडल मेकअप, मेंहदी इत्यािदी और आरसेटी संकाय दुर्गेश गुप्ता एवं शुभांगी ताम्रकार के द्वारा उद्यमिता विकास से संबंधित जानकारी दी गयी।
Subscribe to my channel
Comments are closed.