भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सेनानी बहुल ग्राम अमकुई में बरमै क्षत्रिय कल्याण सेवा समिति की मासिक बैठक

373
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना/नागौद। स्वतंत्रता सेनानी बहुल ग्राम अमकुई मे बरमैं क्षत्रिय कल्याण सेवा समिति की बैठक सेवानिवृत्ति एसडीओपी राजेश सिंह के फार्म हाउस में संपन्न हुई। वैठक में सभी उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए समिति की गतिविधियों और कार्य योजना पर समिति के सचिव विनीत सिंह बिन्नू भइया ने विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में डॉ यशवंत सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, सुनील सिंह कोड़़र, रामलला सिंह, राणा प्रताप सिंह एड, राजेश प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह गुड्डू परसवारा, सुनील सिंह राजू, मनोज सिंह गुड्डू, शंकर नारायण सिंह, नरेंद्र सिंह मुन्नू परसवारा ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक में सदस्यता अभियान, धन संग्रह, गांव में समितियां का निर्माण, क्षत्रिय भवन निर्माण आदि विषयों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनीष प्रताप सिंह राव साहब सुरदहा ने अभी तक की समिति की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी,उन्होंने बताया कि समिति अब बहुत से रचनात्मक कार्यक्रम हाथ में लेकर कुछ अलग करने की योजना तैयार कर रही है। क्षत्रिय भवन के निर्माण के प्रगति की जानकारी भी सभी सदस्यों के समक्ष रखी गई। उन्होंने यह भी बताया कि सदस्यता अभियान से प्राप्त राशि हम लोग समिति के खाते में सुरक्षित रखे हुए हैं,हमारे जो भी कार्यक्रम होते हैं वह समाज के लोगों के सहयोग से होते हैं,आप सबको अपने दिनचर्या से कुछ समय निकालकर समाज के कार्यों में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अरुण कुमार सिंह ने इस अवसर पर सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए बताया कि अभी तक 200 से अधिक लोग समिति के सदस्य हो चुके है,हम आप सबसे समिति के सदस्य के रूप में सहभागिता करने के लिए आग्रह करते हैं। बैठक के समय ही 16 लोगों ने बरमैं समिति की सदस्यता स्वीकार की तथा डॉक्टर यशवंत सिंह ने समिति को अतिरिक्त सहयोग राशि भी प्रदान की। बैठक में सेवानिवृत शिक्षक दादूलाल सिंह के आग्रह पर अमुकई, कोनी,बमुरहिया,बउली तथा अन्य समीपी ग्राम के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper