नीरज प्रताप सिंह ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर शहडोल का नाम किया गौरवान्वित

शहडोल। जिले के ग्राम पंचायत कुदरी के निवासी नीरज प्रताप सिंह ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दल्ली रजीरा में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 74 किलोग्राम सीनियर पावरलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा में जीत का परचम लहराते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया तथा आगामी अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में चयनित हुए। इसी प्रकार मनु कुशवाहा 83 किलोग्राम जूनियर वेटलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा गोल्ड मेडल एवं शिवम कुमार कुशवाहा 74 किलोग्राम जूनियर प्रतिस्पर्धा में ब्रोंज मेडल जीता तथा शहडोल जिले का नाम गौरवान्वित किया है। जीत की खबर सुनते ही वेटलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा के प्रति लोगों का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है तथा शहडोल आगमन पर रेलवे स्टेशन में श्री नीरज प्रताप सिंह मनु कुशवाहा एवं शिवम कुशवाहा का माला पहनकर कुदारी गांव के उप सरपंच अरविंदर सिंह बघेल तथा अन्य लोगों एवं ग्रामीणों द्वारा स्वागत भव्यता के साथ किया गया। नीरज प्रताप का कहना है कि वह शहडोल जिले के यूनिवर्सल जिम से लगभग 7 साल से वेट लिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा का तैयारी कर रहे थे तथा मौका लगते ही वह प्रतियोगिता में सहभागिता निभाया तथा अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता तक पहुंचे हैं, उसे वह अत्यंत प्रसन्न है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.