भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने फहराया तिरंगा

518
Above News

सतना : गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजा वंदन के पश्चात कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, एसडीएम राहुल सिलाडिया, लक्ष्यराम जांगड़े, जिला पंजीयक डॉ. कीर्ति सिंह, सहित समस्त कार्यालय प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। इसके पूर्व कलेक्टर श्री वर्मा ने निज निवास, विन्ध्य क्लब और केन्द्रीय सहकारी बैंक के कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper