भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

176
Above News

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

सतना : जिले में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउण्ड में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने खुली सुसज्जित जिप्सी में सवार होकर कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं परेड कमांडर देविका सिंह बघेल के साथ परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान मुक्त आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ गए। मुख्य समारोह में आकर्षक परेड का भी आयोजन हुआ। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एकेएस यूनिवर्सिटी सतना, एकेएस यूनिवर्सिटी नेशनल कैडेट कोर, एन0सी0सी0 गर्ल्स एमएलबी स्कूल, राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत स्काउट गाइड दल और शौर्या दल के प्लाटून ने पुलिस बैण्ड की धुन के साथ 12 टुकड़ियों ने भाग लिया। इस समारोह में मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झांकियों का आयोजन भी हुआ। समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं कारगिल शहीदों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया।
समारोह में जिले के 35 विद्यालयों के करीब 2500 छात्र-छात्राओं ने सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा गीत की धुन पर आकर्षक पी0टी0 का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या धवारी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1, प्रियम्बदा बिरला स्कूल, गार्जियन एण्ड गाइड स्कूल, सरस्वती उमावि कृष्ण नगर सतना विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बहुआयामी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। समारोह में 12 विभाग केंद्रीय जेल सतना, महिला बाल विकास, जिला पंचायत, कृषि और कृषि अभियांत्रिकी, आईटीआई, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, पशुपालन, वन मंडल और जल जीवन मिशन, ऊर्जा विभाग द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रदर्शित करते हुए झांकियां निकाली गई।
गणतंत्र दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम पुरुस्कार प्रियम्बदा बिरला विद्यालय सतना, द्वितीय पुरुस्कार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धवारी और तृतीय पुरुस्कार सरस्वती उमावि कृष्ण नगर सतना को दिया गया। झांकियों में केन्द्रीय जेल सतना को प्रथम, स्वास्थ्य विभाग को द्वितीय तथा कृषि और कृषि अभियांत्रिकी विभाग को तीसरा पुरुस्कार दिया गया। इसी प्रकार परेड में अच्छा प्रर्दशन करने पर आर्म्स बल में ग्यारहवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर को प्रथम, जिला महिला पुलिस बल सतना को द्वितीय पुरुस्कार और जिला पुलिस बल पुरूष सतना को तृतीय पुरुस्कार दिया गया। अनआर्म्स वर्ग में प्रथम पुरुस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना, द्वितीय भारत स्काउट गाइड और तृतीय पुरुस्कार शौर्या दल को दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी पुरूस्कृत किया गया।
समारोह में महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, रामदास मिश्रा, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, पूर्व महापौर ममता पांडेय, विमला पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, एलआर जांगडे, नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, पत्रकार एवं आम नागरिकगण समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ गौरव शर्मा ने किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper