भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल संभाग में 458894 राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण

255
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

26 जनवरी तक चलाया गया राजस्व महा अभियान, संभाग अव्वल  मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लोगों के लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए 15 नवम्बर से 26 जनवरी 2025 तक राजस्व महा अभियान 3.0 चलाया गया। जिसमें नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे अन्य राजस्व से संबंधित प्रकरणों का मैदानी अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने बताया किया शहडोल संभाग के अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया जिले में 26 जनवरी तक राजस्व महा अभियान 3.0 चलाया गया जिसमें लगभग 458894 लम्बित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि शहडोल संभाग में अभिलेख दुरूस्ती, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रास्तों का चिन्हांकन, स्वामित्व के शत प्रतिशत प्रकरणों के निराकरण में शहडोल संभाग अव्वल है।
संभागीय कार्यालय के संभागीय सलाहकार आरसीएमएस उपेंद्र त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग में राजस्व महाअभियान के तहत अभिलेख दुरूस्ती, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रास्तों का चिन्हांकन के शत-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया है। 26 जनवरी तक निराकृत किये गये राजस्व प्रकरणों में नामांतरण के 2037, बंटवारा के 1049, अभिलेख दुरूस्ती के 185, सीमांकन के 732, परंपरागत रास्तों के चिन्हांकन के 24, नक्शा बटांकन के 227937, आधार से आर.ओ.आर. खसरे की लिंकिंग के 99578, पीएम किसान ई-केवायसी के 10249 एवं फार्मर रजिस्ट्री के 107589 तथा अभियान दौरान नवीन पंजीकृत 9514 प्रकरण शामिल हैं। शहडोल संभाग के स्वामित्व अधिकार योजना के समस्त प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण अभियान 2.0 में ही पूर्ण कर लिया गया था तथा पीएम किसान सैचुरेशन में 10249 प्रकरणों का निराकरण किया गया है जो की राज्य में सभी संभागों से अधिक है .

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper