भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

166
Above News

Vikas sachdev ki buro report

फुटबाल, कबड्डी तथा एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता की गई आयोजित

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत फुटबाल, कबड्डी तथा एथलेटिक्स की खेल प्रतियोगिता संभागीय मुख्यालय शहडोल के पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित की गई। जिसमें लगभग 180 खिलाडियों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में अध्यक्ष नगरपालिका श्री घनश्याम जायसवाल ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।
फुटबाल प्रतियोगिता में फाइनल शहडोल एवं विचारपुर की टीम के बीच खेला गया, जिसमे शहडोल की टीम विजेता तथा युवा मंडल विचारपुर की टीम उपविजेता रही। कबड्डी महिला प्रतियोगिता का फाइनल जोजो एकेडमी शहडोल एवं बी पी ई एस शहडोल के बीच खेला गया जिसमे जोजो एकेडमी शहडोल की टीम विजेता तथा बी पी ई एस शहडोल की टीम उप विजेता रही। इसी तरह वालीवाल पुरूष का फाइनल जयसिंहनगर एवं रसमोहनी के बीच खेला गया जिसमें जयसिंहनगर की टीम विजेता तथा रसमोहनी की टीम उपविजेता रही। इसी तरह एथलेटिक्स के अन्तर्गत 200 मीटर दौड (पुरुष) मे प्रथम स्थान पर पुष्पराज सिंह, द्वितीय स्थान पर अनुराग सिह, तृतीय स्थान पर मुलायम सिंह रहें। इसी तरह 100 मीटर महिला दौड में प्रथम स्थान पर कु. राधिका राव रहीं तथा द्वितीय स्थान पर कु पर्वती सिंह, तृतीय स्थान पर एकता रजक रही। गोला फेंक पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर रनवीर सिंह, द्वितीय स्थान पर मो.बिलाल, तथा तृतीय स्थान पर पुष्पराज सिंह रहे। समापन अवसर पर हेड ऑफ डिपार्टमेन्ट फिजिकल एजुकेशन पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल, डॉ. आदर्श तिवारी, सहायक संचालक शिक्षा, धीरेन्द्र सिंह जिला कोच खेल और युवा कल्याण विभाग शहडोल श्री राईस खान तथा पी टी आई श्री ज्ञानेन्द्र सिंह सहित अन्य खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper