कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Vikas sachdev ki buro report
कलेक्टर डॉ केदार सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए की राजस्व प्रकरणों का निराकरण करे तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही न बरते।
बैठक में कलेक्टर ने नामांतरण, नक्शा तरमीम, बटवारा, अवमानना एवं सायबर तहसील में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जनहानि पशु हानि एवं फसल हानि के लंबित प्रकरणों के निराकरण की भी जानकारी ली तथा निर्देश दिए की जनहानि, पशु हानि एवं फसल हानि के लंबित प्रकरणों का निराकरण तेजी से करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत ई केवाईसी के कार्यों की भी जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.