खुशियों की दास्ताँ..राजस्व महा अभियान के तहत मदन जायसवाल का हुआ नक्शा तरमीम

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महा अभियान 3.0 चलाया गया। राजस्व महा अभियान के तहत शहडोल जिले के मैदानी अधिकारियों द्वारा नामांतरण, बंटवारा, नक्शा तरमीम जैसे अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी कड़ी में राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत शहडोल जिले के तहसील सोहागपुर ग्राम पटासी निवासी श्री मदन जायसवाल ने नक्शा तरमीम के लिए आवेदन किया गया था जिसे मैदानी अधिकारियों द्वारा नक्शा तरमीम का कार्य प्राथमिकता के साथ कर दिया गया। इसके लिए श्री मदन जयसवाल ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि प्रदेश में 26 जनवरी 2025 तक लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महा अभियान 3.0 चलाया गया था।
Subscribe to my channel
Comments are closed.