भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राजस्व एवं वन भूमि के मामलों के निराकरण हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन

220
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

-कलेक्टर डॉ केदार सिंह की उपस्थिति में आज राजस्व एवं वन भूमि से संबंधित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण हेतु संभागीय मुख्यालय शहडोल के सूर्या इंटरनेशनल होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यशाला में राजस्व भूमि,वन वर्किंग प्लान, डिनोटिफाइड भूमि, राजस्व गांवों की भूमि सहित अन्य राजस्व एवं वन भूमि के मध्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि ऐसी वन या राजस्व भूमि जिनमें वन या राजस्व की सीमा स्पष्ट नहीं है, उनका निराकरण लागू अधिनियमों, नक्शे एवं वास्तविक स्थिति के आधार पर किया जाए जिससे विकास कार्य एवं वन संरक्षण दोनों सूचारू रूप से हो सके।
कार्यशाला में अधिवक्ता एवं समाजसेवी श्री अनिल गर्ग ने भी राजस्व एवं वन भूमि के मध्य चल रहे विभिन्न प्रकरणों की जानकारी दी।
कार्यशाला में डीएफओ तरुणा वर्मा, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, सहायक कलेक्टर सौम्या आनंद, प्रशिक्षु आईएफएस श्री चंचल पवार सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper