भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शा.उ.मा. विद्यालय रहिकवारा में हुई परीक्षा पर चर्चा

325
Above News

सतना/नागौद :- भारतीय जनता पार्टी जिला सतना के जिला अध्यक्ष परम आदरणीय भगवती प्रसाद पांडे जी के निर्देश में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री परम आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहिकवारा में छात्र-छात्राओं से “परीक्षा पर चर्चा” के 8वें संस्करण में चर्चा करते हुए उनको परीक्षा के पूर्व किस प्रकार से तैयारी करना है एवं अपने आप को परीक्षा के तनाव से किस प्रकार मुक्त रखना है तथा छात्र-छात्राओं के प्रति उनके माता-पिता का परीक्षा को लेकर क्या व्यवहार होना चाहिए इस पर पूरे भारतवर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने छात्र-छात्राओं से “परीक्षा पर चर्चा” किया| उक्त परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री श्रीकृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट) उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य राम नरेश नामदेव ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत रहिकवारा के सरपंच प्रकाश द्विवेदी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभेष गौतम उपस्थित रहे| उक्त कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहिकवारा के सहभागी शिक्षक श्रीमती एमेल्डा कुजूर , सतीश कुमार वर्मा, मोहम्मद सरवर, धीरेंद्र कुशवाहा , श्रीमती प्रभा गौतम, रजनीश मिश्रा, श्रीमती शीलू सिंह, श्रीमती उन्नति आदि लोग उपस्थित रहे|

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper