भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

लैम्पस मैनेजर चन्नौड़ी कमलेश श्रीवास्तव के द्वारा किये गए भ्रष्टाचार की हो जांच -पीड़ित किसान कृष्णकांत

2,390
Above News

कलेक्टर,एसपी, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले किसान पर लैंम्प मैनेजर दर्ज कराया मामला

अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.7999140850

शहडोल। जिले में धान खरीदी केदो से संबंधित विभाग के भ्रष्टाचार की लगातार पोल खोल जा रही है पर मजाल क्या की जिले में बैठे अधिकारी भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे आखिर क्यों साहब यह सबसे बड़ा सवाल बना है किसान जिस देश की रीड की हड्डी कहा जाता है आज इन भ्रष्टाचारियों के भेंट चढ़ रहा है सरकार के दावे फेल हो रहे हैं पर जिले में कोई देखने वाला नहीं धान खरीदी केदो से लेकर धान का स्टोर करने वाले स्टैग तक अगर देखा जाए तो जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है वहीं किसानों के खून पसीने की कमाई धन को चढ़ाने की एवरेज में भी रुपए की मांग की जा रही है जिन किसानों ने रुपए दे दिया उनका काम हो गया और जिन गरीब किसानों ने नहीं दिया उनका काम रुक गया एक बार फिर खाद्य विभाग सुर्खियों पर “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” यह कहावत आपने सुनी होगी और इस कहावत को चितार्थ करते हुए लैंप्स प्रबंधक कमलेश श्रीवास्तव चंन्नौडी ने एक किसान पर थाना बुढ़ार में एफाइआर दर्ज कर डाला अब मामला पुलिस के हत्थे है और इस पर जांच भी चल रही है अब देखना यह है कि थाना प्रभारी बुढार संजय जयसवाल के द्वारा क्या बड़ा खुलासा किया जाता है कौन है दोषी कौन है गुनहगार।

लैम्पस मैनेजर चन्नौड़ी द्वारा किये गए भ्रष्टाचार की हो जांच

पीड़ित किसान कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि कि मेरे द्वारा सीएम हेल्पलाइन तहसीलदार एसडीएम एवं कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक महोदय को शिकायत किया था श्री मिश्रा ने अपने शिकायत पत्र में अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि लैम्पस प्रबंधक चन्नौड़ी तहसील जैतपुर, कमलेश
श्रीवास्तव द्वारा धान खरीदी केन्द्र में विभिन्न अनियमितता है जो निम्न है:-

  1. किसान से कांटा पलटी करवाना 40.600 के जगह 41.200 की भर्ती करवाना और टैग में
    35, 36, 37 38 इससे ज्यादा धान की बोरियाँ नहीं हैं और 40 किलो का वनज पास कराकर स्टैग में रखवा कर शासन से पूरे वजन का पैसा लेना और पाला धान कुछ बोरीदिखाकर बाकी धान अपने ही प्रिय किसानों के खाते में चढ़ा देना।
  2. उचित किसान द्वारा लाये गए धान को किसान के खाते में न चढ़ाना और चढ़ाने के एवज में पैसों की डिमांड करना ।
  3. प्रत्येक किसान से 100 बोरी की जगह 1 बोरी काट लेना ।
  4. सरकार द्वारा नियुक्त धान सरवेयर के साथ मारपीट कर भगा देना और अपने ही रिश्तेदारों को सरवेयर बनाकर भूसा बदरा धान स्टैग में चढ़वा देना यही इनका काम है।
  5. इन सबकी शिकायत नायब तहसीलदार महोदय से और 181 पर शिकायत करने पर फूड ऑफिसर जाटव के द्वारा लैम्पस मैनेजर द्वारा बार-बार फोन कर हमें धान खरीदी केन्द्र हिसाब के लिये बुलाया गया जिसका वीडियो विकास पाण्डेय द्वारा बनाया गया जिसके कारण षड्यंत्र कराकर मेरे और मेरे साथ गए ब्यूरो चीफ विकास पाण्डेय के ऊपर फर्जी
    अपराध दर्ज कराया गया जिसकी कोई जांच ना हुई और अपराध पंजीबद्ध हो गया।
  6. इन सब में स्टैग कीपर अतुल सिंह के द्वारा हिसाब की बात को लेकर कृष्ण कुमार मिश्रा और विकास पाण्डेय को गाली दिया गया और धक्का-मुक्की की गई जिस सम्बन्ध में हम बुढ़ार थाने में आवेदन देने गये किन्तु हमारा आवेदन स्वीकार नहीं किया गया।

लैम्पस मैनेजर ने थाने में दर्ज कराया मामला

पीड़ित किसान कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि कि मेरे द्वारा सीएम हेल्पलाइन तहसीलदार एसडीएम एवं कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक महोदय को शिकायत किया था इसके बाद फूड इंस्पेक्टर एफ ओ जाटव एवं लैंप प्रबंधक कमलेश श्रीवास्तव के द्वारा बार-बार फोन लगाकर मुझे बुलाया जा रहा था फूड इंस्पेक्टर एफ ओ जाटव के द्वारा कहा गया कि तुम कैंप में आओ और अपना हिसाब कर लो इसके बाद मैं और मेरे एक साथ में एक साथी कैप गए और वहां हिसाब किताब देखने लगा जिसमें मैंने जो धन बेची थी वह नहीं चढ़ाया गया था जिसे मैं मैनेजर कमलेश श्रीवास्तव से कहा कि मेरा डेढ़ सौ बोरी कहां लिखा हुआ है दिखाओ जिसके बाद स्टेट कीपर अतुल सिंह गरम हो गया और अभद्रता करने लगा मेरा कलर भी पड़ा और मुझे अभद्र गालियां भी दी लेकिन लैम्प प्रबंधक ने वहां पर कुछ नहीं कहा वहां पर 8-10 लोग उपस्थित थे जो लैंप मैनेजर के भ्रष्टाचार में सहयोगी हैं मैं अपने जान को खतरा देख वहां से निकल गया इसके बाद मुझे पता चला कि थाना बुढ़ार में मेरे खिलाफ प्रबंधक कमलेश श्रीवास्तव ने एफआईआर दर्ज कर दी है पीड़ित किसान कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि भादवी की धारा 132,121,3(5)की धारा लगा कर मेरे ऊपर अपराध दर्ज कराया गया जो बिल्कुल भी गलत है झूठी एफआईआर कराई गई है मेरी पुलिस अधीक्षक महोदय कलेक्टर महोदय एवं थाना प्रभारी बुढार से मांग है कि निष्पक्ष रूप से जांच कराई जाए मौके पर वहां पर क्या हुआ था उसकी वीडियो भी मेरे पास है उस वीडियो में स्पष्ट रूप से यह है कि स्टेट कीपर अतुल सिंह किस तरह से मुझे गली गलौच दे रहा है जान से मारने की धमकी दे रहा है पर किसान की सुनने वाला कोई नहीं किसान की आवाज को दबाने का षड्यंत्र हो रहा है जिलाधिकारी से मैरी मांग है कि कमलेश श्रीवास्तव लेंस प्रबंधक चंन्नौडी एवं स्टेट कीपर अतुल सिंह के भ्रष्टाचार की गंभीरता से जांच करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाए।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया

के संबंध में जानकारी के लिए फोन लगाया गया फोन की घंटी बजती रही लेकिन स्टैग कीपर ने फोन नहीं नहीं उठाया संपर्क नहीं हो पाया।
अतुल सिंह
स्टैग कीपर

हां किसन सीएम हेल्पलाइन लगाया था जिसकी जांच कर रहा था और मैं बोला था कि आकर कैंप में अपना हिसाब करवा लो उसे दिन मैं नहीं था वहां पर किसान के साथ वहां पर जो हुआ वह गलत है लैंप मैनेजर ने जो एफाईआर दर्ज कराया है वह गलत है मामला गंभीर है जांच चल रही है लैंप मैनेजर सहित संबंधित कर्मचारियों पर कार्यवाही होगी।

खाद इंस्पेक्टर
एफ ओ जाटव

लैंप प्रबंधक कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है जांच अभी चल रही है जांच में जो दोषी होगा उसे पर कार्यवाही होगी।

संजय जयसवाल
थाना प्रभारी बुढार

झूठी शिकायत मेरे खिलाफ की गई है धान की एंट्री डाटा करता है धान पास शासन द्वारा अधिकृत सर्वेयर करता है समिति का काम सिर्फ व्यवस्था बनाना है ।

कमलेश श्रीवास्तव
लैंप प्रबंधक चंनौडी

अगर किसान ने धान बेचा है तो उसकी रसीद होगी और अगर लैंप प्रबंधक ने उसको नहीं चढ़ाया है तो यह गलत है किसान के साथ न्याय होना चाहिए गंभीरता से विषय की जांच हो जो भी दोषी हो उसके ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए। लैंप प्रबंधक ने जो अपराध थाने में दर्ज कराया है उसकी भी गंभीरता से जांच हो और जो दोषी हो उसे पर कार्रवाई होनी चाहिए।

रविकांत त्रिपाठी
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper