भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खुशियों की दास्ता…लक्ष्मी गोले को मिल रहा लाड़ली बहना योजना का लाभ…..

542
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


श्रीमती लक्ष्मी गोले जो संभागीय मुख्यालय शहडोल केे सोहागपुर निवासी है। लक्ष्मी गोले को विगत एक वर्षों से लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने का कदम उठाया है। लक्ष्मी गोले, को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है, जिससे वह अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर पा रही हैं। इस सहायता से उन्हें अब घर चलाने में भी आसानी हो रही है और वह खुद को सशक्त महसूस कर रही हैं। यह योजना महिलाओं के जीवन को सुधारने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। लक्ष्मी गोले का कहना है कि मुझे लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रूपये प्रदान किया जा रहा है इससे मै छोटी-छोटी जरूरते जैसे बच्चों की दवाई, पढाई व अन्य जरूरतें पूरी कर रही हूं, इसके लिए मै मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper