नागौद शहर में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का 210 नेत्र रोगियों को मिला लाभ।

सतना : विगत माह की भांति इस माह भी एसडीओपी कार्यालय के बगल से सद्गुरु नेत्र जांच केंद्र में कल शुक्रवार के दिन सूरज सिंह कोनी मित्र मंडली के तत्वाधान में 1 दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक नागौद में आयोजित हुआ।
सर्व प्रथम पूज्य संत रणछोड़दास जी महाराज के छाया चित्र में वरिस्ट समाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह चांकुआ,अरुण प्रताप सिंह,महादेव त्रिपाठी,नरेंद्र गुप्ता , राजललन बागरी,ब्रजेश सिंह,भीकम शुक्ला(क्वाडीनेटर सद्गुर जानकी कुण्ड),अजीत सिंह,समाजिक कार्यकर्ता सूरज सिंह कोनी,पिंटू तिवारी,एवम सद्गुरू डॉक्टरों की टीम के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस दौरान नागौद क्षेत्र 210 नेत्र रोगियों ने अपनी आंखों का कराया नेत्र परीक्षण।जिनमे से 24 नेत्र रोगियों को लेंस प्रत्यारोपण वास्ते सद्गुरु नेत्र चिकित्सा केंद्र चित्रकूट भेजा गया।
साथ ही नेत्र रोगियों को आवश्यक दवाइया वितरित की गई एवम भोजन प्रसाद की बेवस्ता की गई।
इस पूरे आयोजन में राजीव अग्रवाल,अप्पू भईया,धर्मेंद्र सिंह,शिब्बु शर्मा,संदीप द्विवेदी,रामचंद्र कापड़िया,विकास सिंह,सौरभ शर्मा, मृगेंद्र शर्मा,अमन द्विवेदी,विनीत पाठक,के साथ नगर के लोगो का विशेष योगदान रहा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.