भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

190
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

शहडोल 03 मार्च 2025 – कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के प्रारंभ में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया।
बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सीएम हेल्पलाईन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ एवं समयसीमा मे निराकरण किया जाए। शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि शिकयतों के निराकरण हेतु अधिकारी शिकायतकर्ता से स्वयं बात करें, शिकायत को समझें तथा निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में शिकायत अनअटेंडेड न रहे अधिकारी शिकायत को अटेन्ड करें तथा सतुष्टिपूर्वक शिकायत का निराकरण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग में लंबित शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की तथा राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित लंबित शिकायतों का तेजी से निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि 50 एवं 100 दिवस से अधिक दिन से लंबित सीमांकन, बटांकन, नक्शातरमीम सहित अन्य राजस्व की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होनें समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे शिकयतों के निराकरण हेतु शिकायतकर्ता से मिलें तथा मौके पर जाकर शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने विधानसभा सत्र में शहडोल जिले से संबंधित प्रश्नों के विषय में जानकारी ली तथा प्रश्नों के शीघ्र जवाब प्रेषित करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग,जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वित्त विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, सहायक कलेक्टर सौम्या आनन्द, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper